हरिद्वार: रानीपुर मोड़ पर ज्वेलर्स की दुकान में दिनदहाड़े हुई ₹5 करोड़ की लूट, मौके पर पहुंचे एसएसपी और अन्य आला अधिकारी
रानीपुर मोड़ पर दिन दहाड़े पांच करोड़ की लूट से हड़कंप मच गया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल मौके पर पहुंचे है। बालाजी ज्वेलर्स पर 5 से 6 हथियारबंद बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने शोरूम के स्टाफ और वहां मौजूद लोगों पर मिर्च वाला स्प्रे उड़ाया और उसके बाद तमंचे से फायरिंग करते हुए जेवरात लूट लिए और फरार हो गए। SSP ने जल्द खुलासा का दावा किया है।