हरिद्वार: प्रयागराज कुंभ मेले को दिव्य भव्य बनाने के लिए एकजुट होंगे सभी अखाड़े, मायापुर में महंत रविंद्रपुरी ने दी जानकारी
प्रयागराज कुंभ मेले को दिव्य और भव्य बनाने के लिए सभी अखाड़े एकजुट हो जाएंगे। मायापुर मेअखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज कुंभ मेले से पहले सभी अखाड़ों के संतो का मनभेद दूर होगा, एक मंच पर आकर प्रयागराज कुंभ मेले की तैयारी की जाएगी। बता दे कि एक दिन पहले महंत रविंद्रपुरी को बड़ा अखाड़ा के संतो ने समर्थन दिया था।