हरिद्वार: रानीपुर मोड़ के पास हुई ज्वैलर्स शो रूम में डकैती के बाद कनखल और आसपास के क्षेत्रों में बंद की व्यापारियों ने दुकानें
रानीपुर मोड़ के पास रविवार दोपहर ज्वैलर्स शो रूम में 5 करोड़ की हुई डकैती ने व्यापारियों को आक्रोशित कर दिया है। पूरे शहर में व्यापारियों ने घटना के बाद अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद कर दिए हैं। व्यापारियों ने कनखल और आसपास के इलाकों में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डकैतों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। विरोध में सोमवार को भी सभी दुकानें बंद रहेंगी।