हरिद्वार: माधोपुर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर कांग्रेसियों ने रोशनाबाद पुलिस मुख्यालय के बाहर दिया धरना
माधोपुर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोशनाबाद पुलिस मुख्यालय के बाहर धरना दिया और मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। धरने में पूर्व सीएम हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत कई विधायक और कांग्रेसी मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं