हरिद्वार: आपस में ही भिड़ी जिस्मफरोशी के लिए रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी युवतियां, नगर कोतवाली पुलिस ने 5 को लिया हिरासत में
नगर कोतवाली पुलिस ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन के बाहर जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त 5 युवतियों को भारतीय न्याय संहिता की धारा 170 के तहत हिरासत में लिया है। नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा के अनुसार पांचों आपस में लड़ रही थीं और ये सभी जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त हैं। पहले भी जिस्मफरोशी के आरोप में इन्हें गिरफ्तार किया जा चुका है।