गया टाउन सीडी ब्लॉक: तिरंगे के रंग में रंगा शहर,47वीं बटालियन CRPF ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा,कमांडेंट ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
गयाजी हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज गुरुवार को 47वीं बटालियन सीआरपीएफ मुख्यालय से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।कमांडेंट अवधेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा शहर राष्ट्रभक्ति के रंग में साराबोर हो गया। इसकी जानकारी आज दिनांक 13 अगस्त गुरुवार की शाम 5 बजे CRPF कमांडेंट अवधेश कुमार ने दी है।