सिमडेगा: अरानी धरनाटुकु गांव में बन रहे पुलिया निर्माण कार्य में मजदूरी दर कम मिलने की शिकायत, मजदूर नेता ने किया निरीक्षण
आरानी धरनाटुकु गांव में करोड़ों रुपए के लागत से बन रहे पुलिया एवं गर्डवाल निर्माण कार्य में काम मजदूरी दर मिलने की शिकायत पर मंगलवार को दिन के 12:00 बजे मजदूर नेता ने निरीक्षण किया ।जहां पर मजदूरों की शिकायत पर नाराजगी व्यक्त की और कहा कि सिमडेगा उपायुक्त से मिलकर इस मामले में शिकायत की जाएगी ताकि समय तक पर कार्रवाई हो।