सिमडेगा: नगर भवन में पुस्तक मेला का किया गया आयोजन, डीसी ने कहा- डिजिटल युग में किताबें ज़रूरी
सिमडेगा:- राज्य सरकार के निर्देश पर सिमडेगा शिक्षा विभाग के द्वारा सोमवार को 12 बजे पुस्तक मेला के साथ जिला विज्ञान प्रदर्शनी -सह- क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जाने-माने कई प्रकाशक और साहित्यकार उपस्थित हुए।सिमडेगा के नगर भवन में सरकार के निर्देश पर सिमडेगा, शिक्षा विभाग के द्वारा पुस्तक मेला का आयोजन किया गया।