सिमडेगा: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ने केंद्र एवं राज्य योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक की
सिमडेगा उपायुक्त अजय कुमार सिंह ने केंद्र एवं राज्य अंतर्गत संचालित योजना एवं कार्यों की सोमवार को दोपहर 2:30 बजे समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। जहां पर उन्होंने योजनाओं के धरातल पर वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए बंद पड़े कोल्ड स्टोरेज को महिला स्वयं सहायता समूह का चयन कर संचालन करने के निर्देश दिए।