सिमडेगा: बंगरू भंडार टोली में महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर का वार्षिक महोत्सव, निकाली गई भव्य कलश यात्रा
सिमडेगा के बंगारू भंडार टोली में महाशिवरात्रि के मौके पर शिव मंदिर वार्षिक महोत्सव को लेकर मंगलवार को दिन के 11:00 बजे कलश यात्रा का आयोजन किया गया ।कलश यात्रा पालामाड़ा नदी से निकलकर पैदल भ्रमण करते हुए मंदिर पहुंची, जहां पर कलश स्थापना करने के बाद 24 घंटे का अखंड हरी कीर्तन शुरू हुई जिसका कल समापन होगा।