सिमडेगा: सिमडेगा उपायुक्त ने कार्यालय में जनता दरबार लगाया, आम लोगों की समस्याएं सुनीं
सिमडेगा उपायुक्त अजय कुमार सिंह के द्वारा सोमवार को दिन के 1:00 बजे अपने कार्यालय कक्ष में आमजनों की समस्याओं को सुनने के लिए जनता दरबार लगाया। इस दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने लिखित आवेदन लेकर फरियाद किया, जिस पर उपायुक्त ने एक-एक कर सभी समस्याओं को सुना और संज्ञान में हुए आए मामले को संबंधित विभाग के माध्यम से दूर करने के निर्देश दिए।