सिद्धमुख: राउमावि घणाऊ में हरा-भरा स्वच्छ परिसर अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना का पहला एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया
Sidhmukh, Churu | Sep 30, 2026 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घणाऊ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वावधान में प्रथम एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया। शिविर की मुख्य थीम "हरा-भरा एवं स्वच्छ परिसर अभियान" रही।शिविर के दौरान स्वयंसेवकों (वॉलिंटियर्स) ने विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता,पर्यावरण संरक्षण एवं श्रमदान से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।