पालोजोरी: लकवाग्रस्त व्यक्ति के खाते से ₹60 लाख गबन का आरोप, भतीजे ने दंपती पर नगर थाना में केस दर्ज कराया
नगर थाना क्षेत्र के आनंद नगर में रहने वाले लकवाग्रस्त व्यक्ति के बैंक खाते से 60 लाख रुपये से अधिक की राशि कथित रूप से निकालने का मामला सामने आया है। बांका निवासी भतीजे राज आनंद ने उज्ज्वल प्रसाद सिंह और उनकी पत्नी ऋचा कुमारी के खिलाफ शुक्रवार शाम 6 बजे प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि दंपती ने उनके चाचा मनोज कुमार सिंह की जानकारी के बिना बैंक खाते से रुपय