गुन्नौर: गांव चाऊपुर डांडा में दो पक्षों के बीच मारपीट के दौरान हमलावरों ने एक युवक के कान में 5 फीट लंबा लोहे का सरिया घुसा दिया
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव चाऊपुर डांडा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे और ईंट पत्थर चले इसी दौरान एक पक्ष ने एक युवक पर लोहे की सरिया से हमला कर दिया। गनीमत रही की लोहे की सरिया युवक के दिमाग में नहीं घुसी। लोहे की सरिया युवक के काम से करीब 3 इंच नीचे घुस गई। वीडियो हुआ वायरल।