कोलेबिरा: छगरबंधा के पास ट्रेलर हुई दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल
आरा निवासी नंदजी यादव नामक चालक 24 जुलाई की सुबह ट्रेलर लेकर टाटा से ओडिसा की तरफ जा रहा था। इसी क्रम में छगरबंधा के पास ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में चालक को कई जगह चोट लगी। घटना की सूचना मिलते हीं पुलिस घटनास्थल पहुंचकर, घायल चालक को कोलेबिरा अस्पताल भेजकर अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है।