कोलेबिरा: खरवा टोली में जहरीले सांप के काटने से एक व्यक्ति की हालत हुई गंभीर।
खरवा टोली निवासी प्रदीप टोप्पो नामक व्यक्ति को सोए अवस्था में एक जहरीला सांप बिस्तर पर चढ़कर काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। तब उसके परिजन उसे 23 जुलाई की अहले सुबह सदर अस्पताल लेकर आए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। अभी भी उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।