इमामगंज: तिरुपति में पोते की मौत के बाद दादा की भी मौत; मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
Imamganj, Gaya | Sep 24, 2026 थाना क्षेत्र के सिद्धपुर गांव निवासी रवि कुमार की आंध्र प्रदेश के तिरुपति में काम करने के दौरान हुई मौत के बाद बुधवार को ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर डुमरिया मोड़ पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। रवि कुमार की मौत के बाद सदमे में उनके दादा की भी मौत होने की बात सामने आई है।