सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव और कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय की एक साथ फोटो हुई वायरल।
स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर मुलाकात पर उठे सवाल
रायबरेली। स्नातक एमएलसी और शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर रायबरेली की सियासत में हलचल तेज होने की चर्चा है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय के कथित मुलाकात को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
वही तस्वीर वायरल होने पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने बयान में कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए विपक्षियों ने उनकी एक पुरानी तस्वीर को वायरल करके चुनाव को प्रभावित करने का काम किया है। वीरेंद्र यादव ने कहा कि क्योंकि भाजपा के कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडे समाजवादी पार्टी के विधायक रहे हैं। संभवत यह है साल 2020- 21 के समय की फोटो है। शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव आगामी विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने �