स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव 2026 — भाजपा सरकार से कुछ सीधे सवाल!
आगामी स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के अवसर पर भाजपा सरकार और निर्वाचित प्रतिनिधियों से कुछ सवालों के जवाब मिलना जरूरी है।
जब प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए, भर्तियाँ लंबित रहीं और नौजवान रोजगार के लिए संघर्ष करते रहे, तब सरकार ने इन समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए क्या ठोस कदम उठाए?
स्नातक युवाओं को रोजगार के कितने नए अवसर मिले? लंबित भर्तियों और परीक्षाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए क्या कार्ययोजना बनाई गई?
शिक्षकों की पुरानी पेंशन, वेतन विसंगतियों, सेवा सुरक्षा और शिक्षामित्रों के मानदेय जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार ने अब तक क्या निर्णय लिए?
हमारा सीधा सवाल है—सरकार अपनी उपलब्धियाँ गिनाती है, लेकिन स्नातकों और शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान का पूरा हिसाब कब देगी?
जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी केवल चुनाव के समय जनता के बीच पहुँचना नहीं, बल्क