स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव में सपा की जीत के प्रति आस्वस्त हैं हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी
रायबरेली जनपद के लखनऊ खण्ड स्नातक व शिक्षक एमएलसी का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक राहुल लोधी सपा प्रत्याशियों की जीत के प्रति आसक्त हैं। उनका कहना है कि स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह रहा है। उनका कहना रहा कि समाजवादी पार्टी के पंडालों में मतदाताओं के पहुंचने की संख्या काफी रही है इसको लेकर वे एम एल सी चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों की जीत को और प्रदेश में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने को सुनिश्चित मान रहे हैं
Rae Bareli, Raebareli | Oct 23, 2026