बलरामपुर: विकास भवन प्रांगण में संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में लगाए गए स्टॉल का सदर विधायक और जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
शुक्रवार 2:00 बजे सदर विधायक पलटू राम जिलाधिकारी पवन अग्रवाल द्वारा विकास भवन में संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया गया।इस दौरान उन्होंने जिले के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए उद्यमियों को प्रोत्साहित किया एवं विभिन्न विभागों के लगे स्टालों से सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचने को कहा।