बलरामपुर: पचपेड़वा में धर्म परिवर्तन करा कर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अपर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
गुरुवार 5:00 बजे अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि पचपेड़वा क्षेत्र के एक महिला को युवक द्वारा बहला फुसला कर नेपाल ले जाया गया जहां उसका धर्म परिवर्तन कराकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना कारित की गई। महिला किसी तरह से पचपेड़वा पहुंची जहां उन्होंने तहरीर दिया जिसके आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।