डुमरा: डुमरा अंचल कार्यालय में जनता दरबार, 10 में से 8 मामलों का मौके पर ही निष्पादन
सीतामढ़ी जिले के डुमरा अंचल कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया, जहां भूमि विवाद एवं अन्य मामलों से संबंधित आवेदन पर सुनवाई की गई। इस दौरान डुमरा थाना, मेहसौल थाना, नगर थाना एवं पुनौरा थाना क्षेत्र से कुल 10 आवेदन प्राप्त हुए।