बोरियो: प्रखंड परिसर में आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र व प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को लेकर सेविकाओं का प्रशिक्षण आयोजित
शनिवार को प्रखंड परिसर में सेक्टर 2 एवं 5 की सभी सेविकाओं को आधार कार्ड ,जन्म प्रमाण पत्र एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में योजनाओं के सुचारू संचालन, लाभुकों के ऑनलाइन पंजीकरण तथा आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सीडीपीओ एवं महिला पर्यवेक्षिका सहित अन्य मौजूद थे।