खलीलाबाद: आनंद हत्याकांड में कोलकी चमरसन पहुंचा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, पीड़ित परिवार से की मुलाकात और न्याय का दिलाया भरोसा
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर विधायक वीरेंद्र चौधरी और जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने आनंद कुमार हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने न्याय दिलाने, परिवार की सुरक्षा और आर्थिक सहायता की मांग की। विधायक ने कहा कि मामला विधानसभा में भी उठाया जाएगा।a