डीएसटी, एफएसओ विभाग एवं राशमी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
राशमी में मकान व दुकान से 413 किलो संदिग्ध नकली घी जब्त।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। जिला विशेष टीम, एफएसओ विभाग एवं थाना राशमी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए राशमी कस्बे में एक मकान एवं दुकान से कुल 413 किलोग्राम संदिग्ध घी जब्त किया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा घी के नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया की गई है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु डीएसटी टिम को विशेष रूप से निर्देश दे रखे हे इसके तहत बुधवार को एएसआई सूरज कुमार डीएसटी टीम प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना राशमी क्षेत्र के कस्बे के अंदर अनिल पोखरना के मकान के अंदर एवं दुकान पर अवैध रूप से देसी घी का भंडारण कर रखा है एवं विक्रय करता है, सूचना विश्ववसनीय ने होने से एएसआई सूरज कुमार मय जाब्ता के सीएमएचओ ताराचंद के निर्देशन में मनीष शर्मा फूड इंस्पेक्टर एवं कुलदीप मीणा को साथ लेकर राशमी पहुंचे जहां पर थाना राशमी से हजारी लाल हैडकांस्टेबल मय टीम अनिल पोखरना के घर पर पहुंचे और मुखबिर सूचना विश्ववसनीय होने से उसकी अनिल पोखरना की दुकान और घर की तलाशी ली तो अलग अलग मार्का लगा सरस घी के टिन के डिब्बे, प्लास्टिक के डिब्बे मिले जिन पर सरस घी लिखा हुआ है जिसकी एफएसओ टिम संदिग्ध घी होने से नमूना सैंपल लिए गए जिनकी प्रयोगशाला में जांच करवाई जाएगी और उन सभी डिब्बो को सील चीट कर के कमरे के अंदर रखा और कमरे को भी सील चीट किया गया। सील चिट घी जो संदिग्ध नकली घी लग रहा हे का कुल वजन 4 क्विंटल 13 किलो हुआ।