बैरसिया: भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार सास-दामाद को मारी टक्कर
Berasia, Bhopal | Jan 24, 2026 भोपाल के बिलखिरिया थाना इलाके में तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक सवार सास और दामाद को टक्कर मार दी। हादसे में घायल सास की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं आरोपी वाहन चालक की फिलहाल शिनाख्त नहीं की जा सकी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बिलखिरिया पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।