🆕️ सहारनपुर ब्रेकिंग....
आगामी श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण....
इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक यातायात, प्रभारी यातायात, क्षेत्राधिकारी सदर सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा काली नदी, बड़कला, गागलहेड़ी, राकेश केमिकल, घंटाघर, चौकी नकुड़ तिराहा, सरसावा, सरसावा कट, राष्ट्रीय राजमार्ग तथा हरियाणा बॉर्डर स्थित चौकी शाहजहाँपुर का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग पर बैरिकेडिंग, डायवर्जन व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता, संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, पुलिस पिकेट एवं ड्यूटी प्वाइंट आदि की व्यवस्था देखी