Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Accident
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

पहली ही वारदात में पुलिस के हत्थे चढ़े लुटेरे, संतकबीरनगर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया मंगलसूत्र लूट का खुलासा संतकबीरनगर पुलिस ने महिला से मंगलसूत्र लूट की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया एक मंगलसूत्र, उसका लॉकेट तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 25 जून 2026 को वादिनी श्रीमती सुमन निषाद पत्नी राजू निषाद, निवासी दूसरा थाना क्षेत्र, जनपद गोरखपुर, ने कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर देकर बताया कि वह अपने परिवार के साथ कबीर चौरा स्थित शिव मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आई थीं। इसी दौरान एक्टिवा स्कूटी से आए दो अज्ञात बदमाश उनके गले से मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के निर्देशन में गठित पुलिस टीम, सर्विलांस टीम और एंटी थेफ्ट टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 26 जून 2026 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरुण कुमार पुत्र विक्रम तथा संजय कुमार पुत्र स्वर्गीय सुपिनस, दोनों निवासी देवरिया सुरस, थाना हरपुर बुदहट, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों आपस में दोस्त हैं और पैसों की जरूरत के चलते पहली बार लूट की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के बाद वे लूटा गया मंगलसूत्र बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अदद मंगलसूत्र मय लॉकेट तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी (UP 53 FB 6252) बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है।

MORE NEWS