बिंदकी: कल्यानपुर पुलिस ने नहर के माइनर में शव फंसे होने की मिथ्या सूचना देने वाले के खिलाफ की कानूनी कार्रवाई
फतेहपुर जनपद के कल्यानपुर थाना पुलिस ने मौहार गांव के समीप निचली रामगंगा नहर के महरहा माइनर में शव फंसे होने की मिथ्या भ्रामक तथा गलत सूचना देने वाले अभिषेक पुत्र धर्मेंद्र निवासी मौहार थाना कल्यानपुर जनपद फतेहपुर के खिलाफ कार्य सरकार में बाधा पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। बुधवार को दिन में करीब 3:00 बजे कानूनी कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेज दिया।