जमुई: हरनी स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर: दिव्यांग बच्चों के अधिकारों पर मिला कानूनी नालसा
Jamui, Jamui | Apr 26, 2026 खैरा प्रखंड अंतर्गत हरनी गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में रविवार दोपहर 1 बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जमुई के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों, विशेषकर दिव्यांग बच्चों और उनके अभिभावकों को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।