प्रतापगढ़: लक्षीपुर की स्कूल जा रही छात्रा से अभद्रता और मारपीट के तीनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, माफी मांगते वीडियो हुआ वायरल
कॉलेज जा रही हाईस्कूल की छात्रा को रोककर अभद्रता और थप्पड़ मारने के आरोपी घटना में ऐसी गलती कभी न करने और माफी मांगते नजर आए। पुलिस के साथ उनका लगड़ाते और माफी मांगते वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर बुधवार को बालीपुर के शोहराब, साहिल, अजूबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। देर शाम तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया।