प्रतापगढ़: मरियमपुर गांव में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, दामाद ही निकला चोर, ₹24000 बरामद
मरियमपुर गांव निवासी कृपा शंकर सेवा निवृत पोस्टमैन ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि बीते 22 सितंबर की रात उसके घर में अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। पुलिस छानबीन की तो मामला अलग ही निकला। पुलिस की छानबीन में शिकायतकर्ता के दामाद द्वारा ही चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने पवन कुमार गौतम कुछ को चोरी के 24000 रुपए के साथ पकड़ लिया।