प्रतापगढ़: गौरा माफी गांव में दरवाजे का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और अनाज की चोरी
प्रतापगढ़ जनपद के गौरा माफी निवासी हीरालाल गौतम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि बीते 24 सितंबर की रात में उनके दरवाजे का ताला तोड़कर चोर बहू और 6 बेटी के लाखो रुपए के जेवरात चोरी कर ले गए। चोर अनाज की बोरी भी उठा ले गए। उनका पूरा परिवार बाहर सोया हुआ था। सुबह जब परिवार के लोग घर में गए तो पेटी बॉक्सो का टूटा हुआ ताला और सामान बिखरा हुआ देखा।