प्रतापगढ़: युवती के यौन शोषण मामले में कोहड़ौर के 2 दरोगा, 5 सिपाही समेत 13 पर दर्ज हुई एफआईआर
झांसी जिले की युवती के यौन शोषण प्रकरण में कोहड़ौर थाने के दो दरोगा, पांच सिपाही सहित 13 लोगों पर केस दर्ज हुआ। दरोगा सुमित कुमार यादव पर शादी का झांसा देकर शोषण, धोखाधड़ी और मारपीट का आरोप है। सीओ ने गुरुवार शाम 5 बजे बताया की इंस्टाग्राम के जरिये प्रेम प्रसंग के बाद शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप की तहरीर मिली थी, जिसके आधार पर केस दर्ज किया गया है।