घोड़ाडोंगरी: जनता की आवाज, हमारी प्राथमिकता: विधायक निवास पर गूंजा जनसरोकार, गंगा उइके ने जनसुनवाई में दिए त्वरित समाधान
सोमवार सुबह 10 बजे घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके के निवास स्थित विधायक कार्यालय भौंरा में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। “जनता की आवाज, हमारी प्राथमिकता” के संकल्प के साथ प्रति सोमवार आयोजित होने वाली इस जनसुनवाई में क्षेत्र के नागरिक अपनी समस्याएं लेकर बड़ी संख्या में पहुंचे।