घोड़ाडोंगरी: महाशिवरात्रि मेले को लेकर पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी बबीता धुर्वे ने छोटा भोपाली का निरीक्षण कर संभाला मोर्चा
रविवार दोपहर करीब 3 बजे घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में आयोजित होने वाले महाशिवरात्रि पर्व एवं प्रसिद्ध भोपाली मेले को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। नवागत थाना प्रभारी बबीता धुर्वे ने यातायात प्रभारी गजेंद्र केन के साथ मेला स्थल एवं दुर्गम पहाड़ियों पर स्थित शिखर गुफा का सघन निरीक्षण किया।