ज्ञानपुर: ज्ञानपुर बाजार में एएसपी और क्षेत्राधिकारी के साथ पुलिस बल ने किया पैदल मार्च
अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर राजेश कुमार राय के नेतृत्व में शुक्रवार को ज्ञानपुर बाजार में पुलिस बल ने पैदल मार्च किया इस दौरान व्यापारियों को सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया गया साथ ही सभी व्यापारियों से दुकान के सामने सीसीटीवी कैमरा लगवाने की अपील की गई ताकि हर संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखी जा सके।