ज्ञानपुर: प्रयागदासपुर के पास पुरानी रंजिश के चलते वाहन में तोड़फोड़, पुलिस जांच में जुटी
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के प्रयागदासपुर के पास पुरानी रंजिश को लेकर कुछ दबंगों ने एक वाहन में जमकर तोड़फोड़ किया। जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। वही इस संबंध में पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर वाद विवाद के दौरान वाहन अनियंत्रित होकर गढ्ढे में पलट गई।