ज्ञानपुर: रामपुर जोपा पुल का निर्माण कार्य शुरू, 340 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा 1440 मीटर लंबा पुल
गोपीगंज थाना अंतर्गत आने वाले रामपुर जोपा पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है बता दे कि लंबे समय से स्थानीय जनता की मांग पर रामपुर जोपा पुल का निर्माण 340 करोड रुपए की लागत किया जा रहा है। जिसकी लंबाई 1440 मीटर होगी। कार्यदाई संस्था के कर्मचारियों ने मिट्टी के टेस्ट के लिएबोरिंग कर नमूना लिया।