ज्ञानपुर: गिरधरपुर में कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि दी
ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के गिरधरपुर में स्थित कांग्रेस के पार्टी के जिला कार्यालय पर शुक्रवार की दोपहर लगभग 12:00 बजे जिला अध्यक्ष डॉ राजेंद्र कुमार दुबे उर्फ राजन की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित हुई। जिसमें कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।