फरसगांव: कोनगुड में सिरहा-गुनिया बैगा सम्मेलन में स्वास्थ्य का संदेश, मलेरिया और टीबी से बचाव के लिए किया जागरूक
फरसगांव सेक्टर के कोनगुड में आयोजित सिरहा-गुनिया बैगा सम्मेलन में स्वास्थ्य विभाग ने पारंपरिक वैद्यों को मलेरिया,टीबी एवं मौसमी बीमारियों से बचाव,समय पर जांच और उपचार की जानकारी दी। अधिकारियों ने बुखार होने पर तत्काल रक्त जांच,मच्छरदानी के नियमित उपयोग और स्वच्छता अपनाने की अपील की।कार्यक्रम के अंत में सिरहा, गुनिया, बैगा एवं माता पुजारियों का श्रीफल भी दिए।