देवबंद: नागल के गांव कोटा में कच्ची छत भरभराकर गिरी, मलबे में दबकर 70 वर्षीय बुजुर्ग घायल, ग्रामीणों ने निकाला
नागल क्षेत्र के कोटा गांव में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे कच्ची छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में मकान में आराम कर रहे 70 वर्षीय सुरेश मलबे में दबकर घायल हो गए। छत गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर बुजुर्ग को मलबे से बाहर निकाला। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।