सहारनपुर: सहारनपुर में सुकमा कंपनी की एंट्री का विरोध, सफाई कर्मचारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी
सहारनपुर नगर निगम में सफाई व्यवस्था के लिए सुकमा कंपनी के टेंडर का विरोध शुरू हो गया है। स्थायी, संविदा और ठेका सफाई कर्मचारी यूनियन ने कंपनी पर अलीगढ़ में कर्मचारियों को समय पर वेतन न देने और ईएसआई-ईपीएफ जमा न करने के आरोप लगाए। शनिवार दोपहर दो बजे यूनियन के जिलाध्यक्ष राधेश्याम के नेतृत्व में कर्मचारियों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।