बंजरिया: सदर डीएसपी 1 दिलीप कुमार ने सिसवापूर्वी में ई-लाइब्रेरी का निरीक्षण किया, बच्चों को मन लगाकर पढ़ने की दी सलाह
सदर डीएसपी 1 दिलीप कुमार रविवार को सिसवापूर्वी पंचायत में लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्र छात्राओं को खूब मन लगा कर पढ़ने के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने को कहा। साथ पंचायत सरकार भवन के बगल में अमृत सरोवर का अवलोकन किया। साथ ही पोखरे में मछली को दाना खिलाया व पोखरे में होने वाले बोटिंग की जानकारी मुखिया तान्या परवीन से ली।