मनेर: सत्तर गांव में युवक की हुई हत्या मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत
Maner, Patna | Apr 11, 2024 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत सत्तर गांव में दो दिनों पूर्व एक युवक की गोली मारकर हुई हत्या मामले में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसे गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने न्यायिक हिरासत भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी सत्तर गांव का रहने वाला मुन्ना कुमार बताया जा रहा है।