मनेर: मनेर के एक गांव से तीन दिनों पूर्व लापता हुई एक महिला को पुलिस ने दानापुर से किया बरामद
Maner, Patna | Apr 10, 2024 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से तीन दिनों पूर्व लापता हुई एक महिला को पुलिस ने दानापुर से बरामद कर लिया है। मनेर पुलिस ने बताया कि परिवार वालों ने मनेर थाना में शिकायत की थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महिला को दानापुर से बरामद किया है और मामले में पूछताछ कर रही है।