मनेर: मनेर के एक गांव से प्रेम प्रसंग मामले में तीन बच्चों के पिता शादीशुदा महिला के साथ हुआ फरार, पत्नी व बेटे ने की शिकायत
Maner, Patna | Apr 10, 2024 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से प्रेम प्रसंग मामले में तीन बच्चों के पिता एक शादीशुदा महिला के साथ फरार हो गया है। इसके बाद महिला अपने बच्चों के साथ थाना में पहुंचकर शिकायत की है। पुलिस शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच करवाई के लिए जुटी हुई है।