कोंडागांव: अनंतपुर, बीजापुर और हिरलाभाट के वन सरहद विवाद पर कोंडागांव की एसडीएम निकिता मरकाम ने ग्रामीणों की ली बैठक
अनंतपुर,बीजापुर और हिरलाभाट के वन सरहद विवाद को लेकर सोमवार को कोंडागांव SDM ने तीनों ग्राम के पक्षकारों की जानकारी और दलीलें सुनीं। वन विभाग और राजस्व विभाग के दस्तावेजी तथ्यों के आधार पर तीनों ग्राम का सीमांकन करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही, वन संसाधन अधिकार पत्र की जिला स्तरीय जांच में गलत पाए जाने पर उसे निरस्त करने का प्रस्ताव पारित किया गया।