जमुई: नुमर गांव में बालू चोरी के आरोप का विरोध करने पर पड़ोसियों ने ट्रैक्टर चालक को लोहे की रॉड व डंडे से मारकर किया घायल
Jamui, Jamui | Jan 23, 2026 जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत नुमर गांव में बालू चोरी करने के झूठे आरोप का विरोध करने पर पड़ोसियों ने ट्रैक्टर चालक राम रूप यादव की लोहे की रॉड व लाठी- डंडा से जमकर पिटाई कर दी। जिससे राम रूप यादव बुरी तरह घायल हो गए है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और घायल राम रूप यादव को शुक्रवार की सुबह 7:00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।